Showing posts with label kabhi pyase ko pani. Show all posts
Showing posts with label kabhi pyase ko pani. Show all posts

Sunday, 22 April 2018

कभी प्यासे को पानी पिलाया

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फायदा, १

मैं मंदिर गया पूजा आरती की, पूजा करते हुए ये ख्याल आ गया।
कभी मां-बाप की सेवा की ही नहीं, सिर्फ मंदिर जाने से क्या फायदा...२

में उपाश्रय गया गुरुवाणी सुनी, गुरुवाणी सुनकर ये ख्याल आ गया
जैन कुल में हुआ जैनी बन ना सका, सिर्फ जैनी कहलाने से क्या फायदा...३

मैंने दान किया तप-जप किया, दान देते हुए ये ख्याल आ गया
कभी भूखे को भोजन कराया नही, दान लाखों का कर दे तो क्या फायदा।...४